सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों हेतु सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 से 10 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से ई-दक्ष केन्द्र में ई-गवर्नेंस माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से —
श्रीमती संदीपा शर्मा, अजय प्रताप सिंह, आरती राजपूत, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, एस.के. सिंह चौहान, अशोक कुमार, डॉ. गिर्राज गुप्ता, श्री प्रशांत कुशवाह, श्रीमती सुमन खरे, श्रीमती हिना खान, डॉ. लक्ष्मीकांत गोयल, डॉ. सियाराम जाटव, डॉ. विल्केश शर्मा, श्री रामपाल सिंह करजरे, श्री सतेन्द्र चौरसिया, श्री मनिक चंद धाकड़, श्री शिवराज शर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह तोमर, श्री वीरेन्द्र धाकड़, श्री संतोष शर्मा, उपनिरीक्षक पार्थ सिंह परिहार, श्रीनिवास गुर्जर, श्री मुकेश शर्मा, श्री मधुमंगल शुक्ला एवं श्री प्रवीण कुमार शाक्य सम्मिलित हैं।