logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान* उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्य

*उप्र सरकार का यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान*

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए साल 2026 खुशियों की सौगात लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक अभेद्य बनाने के लिए यूपी पुलिस में 81,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है।

गुरुवार देर रात पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 युवाओं के लिए रोजगार का स्वर्णिम वर्ष होगा। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों में रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी कर ली गई है। भर्ती में प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

• आरक्षी नागरिक पुलिस (UP Police Constable)
• उपनिरीक्षक (UP SI - दरोगा)
• रेडियो सहायक परिचालक (Radio Assistant Operator)
• कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए
• पुलिस उपनिरीक्षक - गोपनीय (SI Confidential)

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) को निर्देश दिए हैं कि इन सभी सीधी भर्तियों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।

0
0 views

Comment