मिर्ज़ापुर प्रकाशनार्थ
धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य शोभा यात्रा
मीरजापुर। सम्पूर्ण सृष्टि के कर्मों, पाप-पुण्य तथा जीवन-मरण का लेखा-जोखा रखने वाले आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर अग्रणी सामाजिक संस्था के.एस.पी. ट्रस्ट द्वारा शहर के मध्य बरियाघाट स्थित 124 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त जी की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इसके साथ ही फूलों की बारिश, डी.जे., ढोल-ताशा एवं अन्य वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कार्यक्रम में आतिशबाजी की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के दौरान भगवान को अर्पित की गई ‘कलम’ को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु भगवान की आरती के लिए थाल, माला व फूल लेकर खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शोभायात्रा मार्ग पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। विभिन्न समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा भक्तों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाकर शरबत और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा की खास बात यह रही कि हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं में महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के बराबर रही।
आयोजक संस्था के.एस.पी. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, ट्रस्ट के महामंत्री एस.डी. कौटिल्य, पूर्व महामंत्री कुमार नारायण, प्रशांत श्रीवास्तव, आर.के. श्रीवास्तव, चंदौली से डॉ. शरद चंद्र श्रीवास्तव, कोलकाता से सुबोध श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष डी.एन. वर्मा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, गोरखपुर से ट्रस्ट के महामंत्री अजय सिन्हा, पटना से विजय कुमार सिन्हा, वाराणसी से राजकुमार श्रीवास्तव ‘पप्पू’, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, राष्ट्रवादी मंच के मनोज श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव, एडवोकेट आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश श्रीवास्तव, करुणा निधान, राजन श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. पी.पी. श्रीवास्तव, मनोज चित्रांश, अमिताभ श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, संगीता श्रीवास्तव एवं रोली श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी रजत श्रीवास्तव द्वारा दी गई।
— खबर: अनिल कुमार