logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन विहार रेजिडेंशियल कल्याण समिति कार्यकारणी के चुनाव का घोषणा पत्र जारी

गाजियाबाद। शास्त्री नगर क्षेत्र स्थित जीवन विहार कॉलोनी के आर डव्लू ए कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव 2026- 27 हेतु घोषणा की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी बीपी सिंह एवं चुनाव अधिकारी विजेंद्र चौधरी ने बताया कि के पूर्व कमेटी का कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है और नई कार्यकारिणी गठन हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है, जिसकी सूचना जिलाधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी, डिप्टी रजिस्टार चिट्स एवं फंड न्यू मोहन पुरी मेरठ, थाना अध्यक्ष कवि नगर एवं चौकी इंचार्ज शास्त्री नगर को दे दी गई है।

1. वोटर लिस्ट का प्रकाशन दिनांक 31.03.2026 समय अपरान्ह 2 बजे तक मन्दिर नोटिस बोर्ड।

2. वोटर लिस्ट में आपत्तिया प्राप्त करने का दिनांक 03.04.2026 दोपहर 3 बजे तक श्री डी०पी० सिंह ए-15-16 जीवन विहार को। नये भवन स्वामी रजिस्ट्री के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति के साथ दिनांक 03.04.2026 अपरान्ह 3 बजे तक अपना नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाने का आवेदन कर सकते हैं।

3. अन्तिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन का दिनांक 04.04.2026 अपरान्ह 1.00 बजे तक मन्दिर नोटिस बोर्ड।

4. नाम निर्देशन पत्र की बिक्री दिनांक 04.04.2026 अपरान्ह 1.00 बजे से दिनांक 05.04. 2026 प्रातः 9 बजे तक की डी०पी० सिंह द्वारा ए-15-16 जीवन विहार द्वारा।

5. नाग निर्देशन पत्र पत्र दाखिल करने का दिनांक 05.04.2026 पूर्वान्ह 9 बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक ए-15-16 जीवन विहार।

6. नाम निर्देशन पत्रों की जाँच का दिनांक 05.04.2026 पूर्वान्ह 11 बजे से पूर्वान्ह 12 बजे तक ए-15-16 जीवन विहार में।

7. नाम निर्देशन पत्रों की नाम वापसी का दिनांक 05.04.2026 दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक ए-15-16 जीवन विहार में।

8. चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन दिनांक 05.04.2026 को अपरान्ह 3 बजे तक मन्दिर पार्क नोटिस बोर्ड।

9. कार्यकारिणी के चुनाव का दिनांक 12.04.2026 समय प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक मन्दिर पार्क में।

10. मतगणना का दिनांक 12.04.2026 समय अपरान्ह 2 बजे से परिणाम की घोषणा तक मन्दिर पार्क में।

38
1329 views

Comment