logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खारा @सड़क के नाम पर छलावा

ग्राम पंचायत खारा के राजस्व गाँव आदर्श खारा में लगभग 3 वर्ष पूर्व गहलोत सरकार में स्वीकृत WBM डामर सड़क लोगों की सुविधा की अपेक्षा दुविधा में बदल गई है | ठेकेदार, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं कुछ रसूखदार लोगों की मनमानी की वजह से सड़क विवादों में फस चुकी है | सड़क बलवानी नाडी खारा से झेरोल सरहद मुख्य मार्ग पर 2.5 किमी स्वीकृत हुई थी | मुख्य मार्ग पर ठेकेदार ने 1.8 किमी सड़क बनाकर डामरीकरण शुरू कर दिया |लोगों ने जब ठेकेदार को सड़क पूरी करने का बोला तो कहा गया कि "मुख्य मार्ग पर सड़क इतनी ही होगी बाकी वाली मैं मुख्य मार्ग पर नहीं करूंगा |" लोगों को बोला कि जो आपसे होवे वैसा कर लेना | ठेकेदार मुख्यमार्ग को छोड़कर एक घरेलू रास्ते पर रोड़ ले जाना चाहता है जिसमे ठेकेदार व गाँव के कई रसूखदार लोग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के कर्मचारी सभी शामिल है | ये सभी मिलकर सड़क के नाम पर आमजन को परेशान कर रहे है और धमकियाँ भी दे रहे है कि हम मुख्य मार्ग पर सड़क नहीं करेगे, आप से जो होवे सो कर लेना | जितनी सड़क बनाई है उसकी भी गुणवता सही नहीं है न तो पूरा डामर बिछाया है एवं जो बिछाया है वो माल भी घटिया किस्म का है |
प्रशासन से आमजन की गुहार है कि यह सड़क बलवानी नाड़ी खारा से झेरोल सरहद तक मुख्य मार्ग पर पूरी करवाकर आमजन हित में न्याय दिलाया जाये |
@रिपोर्टर - भागीरथ विश्नोई, जालोर

0
831 views

Comment