logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 7 प्रत्याशी इंजी. प्रवीन यादव का जनसंपर्क तेज...

जनपद मैनपुरी बेवर के वार्ड संख्या 7 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी इंजी. प्रवीन यादव ने चुनाव प्रचार के तहत ग्राम नगला परम, रामनगर, दहेड़ और बडाहार में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इंजी. प्रवीन यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और कई स्थानों पर समस्याओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और घर-घर जाकर प्रचार किया।

रिपोर्टर: हरिओम, मैनपुरी
मोबाइल: 9084713623

5
660 views

Comment