logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य प्रदेश टीम पहुंची मिलन महासम्मेलन आगरा उत्तर प्रदेश

पत्रकार कर्मजीत सिंह कतर
*🔺 जगदलपुर
*🟥ऑल इंडिया एम्बुलेंस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित*

*🟥छत्तीसगढ़ की लोक भारी संख्या में शामिल हुए लोग।*

*🟥गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा देने का संकल्प*

*🛑 उत्तर प्रदेश के आगरा के मलपुरा स्थित होटल राज इन में मंगलवार को ऑल इंडिया एम्बुलेंस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ।इसमें देशभर से आए एम्बुलेंस संचालकों ने मरीजों की सेवा और अपने हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए।अधिवेशन में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा देने का संकल्प लिया गया।*

*🛑राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि अधिवेशन मेंसर्वसम्मति से 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें एम्बुलेंस संचालकों और मरीजों के हितों को प्राथमिकता दी गई।प्रस्तावों के तहत, यदि ड्यूटी के दौरान किसी चालक की दुर्घटना होती है।तो उसे 2 से 3 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही,प्रभावित परिवार को छह माह तक राशन-पानी की व्यवस्था भी कराई जाएगी।*

*🛑राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार यादव ने जानकारी दी कि प्रस्तावों में यह भी तय हुआ कि एम्बुलेंस संचालकों या उनके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी,जैसे बेटियों की शादी या चिकित्सा आदि में एसोसिएशन सहयोग करेगा इसके अलावा, सरकारी अस्पतालों में एम्बुलेंस पार्किंग की व्यवस्था कराने,पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री के लिए समूह बनाने और प्रशासनिक समस्याओं को मिलकर हल कराने जैसे निर्णय भी लिए गए।*

*🛑मुख्य अतिथि कवि अंगद सिंह धारिया ने एम्बुलेंस सेवा को मरीजों को जीवनदान देने की पहली कड़ी बताया और संचालकों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने कीअपील की।*

*🛑राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद पटेल ने यातायात पुलिस द्वारा अनावश्यक कार्रवाई के संदर्भ में सभी संचालकों से हुए नियमों का पालन करते मरीज हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।*

*🛑राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह धारिया ने गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, राजकुमार राजा, कृष्ण प्रसाद पाढ़ी जगदलपुर, मनीष सिन्हा, पूनम साहू, अनमोल कटारिया, संतोष साहू, मुरली पांडे, कुलेश्वर साहू, उमेश साहू, रजद साहू, अमन चंद्राकर आदि मौजूद रहे।*

5
58 views

Comment