करमावास मालियान में हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड का आयोजन
झूंठा गाँव करमावास मालियान में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार रात्रि को आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्तिभाव से हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की चौपाइयों का गायन किया। इसके पश्चात देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को ठंडाई, मेवा-मिसरी और फलों का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रहलाद भाभा, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, प्रमुख सुथार, जितेन्द्र सुथार, इन्द्र भाई, राकेश देवासी, सुरेश ब्राह्मण, गोपाल दास, विनोद गिरी, ईश्वरदास पुजारी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।