दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद फतेहपुर
दिनांक: 03 अप्रैल 2026
जनपद फतेहपुर के थाना हुसैनगंज पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 62/2026 धारा 65(1)/352/351(2) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को दिनांक 03.04.2026 को गिरफ्तार किया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
सन्दीप पुत्र गिरेन्द्र
निवासी: ग्राम छोटी पहनी, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर
उम्र: लगभग 19 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक अपराध: श्री राकेश कुमार
का0 फूलचन्द्र
का0 नागेन्द्र यादव