अखिलेश यादव की 'रामभक्ति': इटावा केदारेश्वर महादेव मंदिर में बाल स्वरूप भगवान राम की स्थापना,
Akhilesh Yadav Rambhakti
रामनवमी के मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रामभक्ति में डूबे नजर आए। उन्होंने इटावा के मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप मूर्ति स्थापना की जानकारी दी इटावा:
उत्तर प्रदेश के इटावा में बन रहे
श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में बालस्वरूप भगवान श्रीराम की मूर्ति की स्थापना की गई।
रामनवमी के मौके पर इसकी तस्वीरें सामने आई है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से इस मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।
रामनवमी के मौके पर इस तस्वीर के सामने आने पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है।
रामनवमी के मौके पर इस प्रकार से रामभक्ति में डूबे अखिलेश यादव को लेकर अब अलग प्रकार की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
इससे पहले अखिलेश यादव सॉफ्ट हिंदुत्व की राह के जरिए भाजपा की हिंदुत्व राजनीति की धार को काटने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
अखिलेश यादव ने क्या कहा?
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि परम पावन राममनवमी के अति शुभ अवसर पर इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में बाल स्वरूपा राम जी की मूर्ति का मंदिर शिल्प में शुभ-संयोजन हुआ।
उन्होंने रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं लोगों को दी।
इसके बाद उन्होंने कहा कि ईश्वरीय प्रेरणा से निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का स्थान आध्यात्मिक रूप से अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये मंदिर ‘शिवशक्ति अक्ष रेखा’ के ऊपर स्थित है।