logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निचलौल थाने का औचक निरीक्षण: एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने परखी पुलिस व्यवस्था, दिए सख्त निर्देश


रिपोर्टर: प्रदीप सिंह, महराजगंज

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को थाना निचलौल का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख पंजिका, शस्त्रागार, हवालात तथा पूरे थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने, थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो सके। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग और आमजन के साथ सकारात्मक संवाद ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ में सक्रियता और सतर्कता देखने को मिली।

1
58 views

Comment