उचाना कपास मंडी में INLD द्वारा किसान कष्ट निवारण केंद्र का उद्घाटन
उचाना कपास मंडी में आज इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा किसान कष्ट निवारण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र दुकान नंबर 64 पर स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है।
कार्यक्रम में INLD के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान बिजेंद्र रेढू, राष्ट्रीय महासचिव बलराज नगूरा, हल्का प्रधान बिल्लू पेगा, उप प्रधान सुरेंद्र मोर छातर, राष्ट्रीय महिला महासचिव सुमित्रा जी, जिला महिला प्रधान सुदेश कंडेला, मुकेश श्योकंद, सतेंद्र श्योकंद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह केंद्र किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि INLD हमेशा से किसान हितों के लिए संघर्ष करती आई है और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया।