logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिल्ली - रामपुर चौक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त



सिल्ली : सिल्ली थाना अंतर्गत रामपुर चौक के पास से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करने में कामयाबी मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण एवं बिक्री किया जा रहा है। फलस्वरूप रांची ग्रामीण के आरक्षी अधीक्षक के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के नेतृत्व में सिल्ली थाना की एक छापामारी टीम गठित की गई। तत्पश्चात सिल्ली के थानाप्रभारी नवीन कुमार के आदेशानुसार छापामारी दल उपरोक्त जगह पर सशस्त्र बलों के जाकर छापामारी की। छापामारी के दौरान बलराम साहू के होटल विक्की बंटी मिष्ठान भंडार एवं प्रकाश साहू के होटल सान्या स्वीट्स से भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारण कर रखें गये शराब की बोतलें जब्त की गई। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों व ब्रांड के लगभग 329 बोतलें शराब की जब्त की गई। सिल्ली थाना में कांड संख्या 25/ 2026 दर्ज कर एवं जब्ती सूची तैयार कर अनुसंधान किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में किसी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

126
3725 views

Comment