logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरजापुर: युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


मीरजापुर जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 31 मार्च 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि नामजद युवकों ने उसकी पुत्री को बुलाकर जबरन छेड़खानी व यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 147/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसी क्रम में 3 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोपालपुर रेलवे पुलिया अंडरपास के पास से दो आरोपियों—आशीष विन्द पुत्र बाबूलाल विन्द और अमरबहादुर सिंह चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह चौहान निवासी गोपालपुर—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

0
0 views

Comment