logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धौला में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

सैखोवाघाट:- श्री श्री हनुमान मंदिर धौला में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जी की पूजा - अर्चना कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल छा गया।
शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर धौला गांव से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान भगवान जीवंत झांकियां, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
इस आयोजन में धर्मप्राण व्यक्तियों के साथ-साथ बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने भजन-कीर्तन के माध्यम से कार्यक्रम को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।
हनुमान जयंती के इस अवसर पर धौला क्षेत्र पूरी तरह भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया।

5
389 views

Comment