logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनारी बस्ती में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा, क्षेत्र में दिखा उत्साह श्रद्धा और एकता का अद्भुत संगम

सैखोवाघाट - श्री बालाजी मंदिर सोनारी बस्ती में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। दूसरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने भक्ति गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तीसरे दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
तीसरे दिन आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो सोनारीबस्ती से प्रारंभ होकर धौला बाजार होते हुए पुनः सोनारीबस्ती पहुंची। शोभायात्रा के दौरान राम दरबार की जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़ों की धुन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर 81 नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलिन चेतिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और शोभायात्रा में भाग लेकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ धर्मप्राण व्यक्तियों, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देने में सफल रहा।

6
407 views

Comment