logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सराईपाली बाजार से मोटरसाइकिल चोरी रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी रतराम सिदार ने अज्ञ

सराईपाली बाजार से मोटरसाइकिल चोरी
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी रतराम सिदार ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी के अनुसार 1 जुलाई 2025 को उसका बेटा विनोद और बहू कामिनी सराईपाली बाजार गए थे। उन्होंने शाम करीब 6 बजे अपनी काले रंग की हीरो फैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 13 AG 1692) भुईकुर्री मार्ग पर खड़ी की थी। करीब 7 बजे वापस लौटने पर गाड़ी वहां नहीं मिली, जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया।
मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है। प्रार्थी ने बताया कि काफी समय तक खुद तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला, जिसके बाद 2 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

3
199 views

Comment