logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

यात्रियों की शिकायत: एक्सप्रेस ट्रेन बनी पैसेंजर से भी बदतर,‘स्पेशल किराया’ से बढ़ी जेब पर मार, सुविधाओं पर सवाल बरकरार

धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा, यात्रियों को आंशिक राहत
26 घंटे से ज्यादा का सफर, एक्सप्रेस ट्रेन पर उठे कई सवाल


धनबाद:-धनबाद से दिल्ली के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि “स्पेशल किराया” के नाम पर रेलवे उनसे अधिक पैसे वसूल रहा है, जबकि सुविधाएं और समयबद्धता सामान्य ट्रेनों से भी खराब है।

गाड़ी संख्या 03640 शकूर बस्ती–धनबाद स्पेशल ट्रेन, जो पुरानी दिल्ली से रात 21:50 बजे खुलती है और अगले दिन रात 23:45 बजे धनबाद पहुंचती है, लगभग 26 घंटे 35 मिनट का समय लेती है। यात्रियों का कहना है कि यह समय अत्यधिक लंबा है और ट्रेन की स्थिति लोकल पैसेंजर ट्रेन जैसी हो जाती है।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसका किराया सामान्य मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक है, लेकिन सुविधाओं में कोई खास सुधार नहीं दिखता। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ समय की भी भारी बर्बादी झेलनी पड़ रही है।

हालांकि, रेलवे ने धनबाद-दिल्ली रूट पर एक और स्पेशल ट्रेन (03309/03310) के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। यह ट्रेन 04 अप्रैल से 11 जुलाई तक धनबाद से दिल्ली और 05 अप्रैल से 12 जुलाई तक दिल्ली से धनबाद के बीच निर्धारित दिनों में चलेगी।

रेलवे ने यह भी जानकारी दी है कि 23 मई और 24 मई को ये ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों से यात्रा योजना बनाते समय इस जानकारी का ध्यान रखने की अपील की गई है।

फिलहाल, यात्रियों का कहना है कि सिर्फ ट्रेनों की संख्या बढ़ाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि समयबद्धता, किराया और सुविधाओं में सुधार जरूरी है। रेलवे से मांग की जा रही है कि स्पेशल ट्रेनों के नाम पर हो रही कथित लूट पर रोक लगाई जाए और यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए।

4
5703 views

Comment