logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा में शहीदों की याद में विशेष सेमिनार का आयोजित

तलवाड़ा-होशियारपुर, 03 अप्रैल ( अर्श ) : एम.आर.पी.डी महाविद्यालय, तलवाड़ा में "डॉ. बी.आर. अंबेडकर सोशल साइंस सोसाइटी" द्वारा प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला के नेतृत्व तथा कोऑर्डिनेटर प्रो. रीना रानी के मार्गदर्शन में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, वह हमारे शहीदों के बलिदान का परिणाम है। अतः हम सभी का कर्तव्य है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखें।

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से की गई। इस अवसर पर निबंध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

निबंध प्रतियोगिता में बी.ए भाग-द्वितीय की छात्रा सिमरन ने प्रथम, नितिका एवं बंदना ने द्वितीय तथा बी.ए भाग-प्रथम की छात्रा हरजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में हरजीत कौर प्रथम, गुरप्रीत कौर द्वितीय तथा वर्धा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कविता प्रतियोगिता में इनाक्षी ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी अमूल्य है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, तो भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सेमिनार कोऑर्डिनेटर प्रो. रीना रानी ने उपस्थित प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ... अजय कुमार अर्श

127
1 comment
7992 views

Comment
  • Ajay Kumar

    Great Job. Keep it up in future also ...