logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुमशुदा सूचना : समस्तीपुर के जोरपुरा गांव से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता।

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी अनुमंडल के जोरपुरा गाँव की एक माँ, "श्रीमती मिथलेश देवी (उम्र 70 वर्ष)" पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटी हैं।



1 अप्रैल की सुबह वो पटोरी बाजार के लिए निकली थीं, लेकिन शाम तक जब उनकी आहट नहीं सुनाई दी , तब से आज तक उनके परिजन परेशान हैं ।



70 साल की उम्र और चेहरे पर ममता .....



उनके पति स्वर्गवासी रामानंद चौधरी जी की यादें और बच्चों का प्यार उन्हें वापस बुला रहा है। हलई थाने के अंतर्गत आने वाले जोरपुरा गाँव का हर कोना आज उनकी राह तक रहा है।



"घर का आँगन अधूरा है, अपनों की आँखें नम हैं। एक बुजुर्ग माँ का राह भटक जाना सिर्फ एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की चिंता होती है ।"



मदद की अपील :



परिजन परेशान हैं । वे हर आने-जाने वाले चेहरे में अपनी माँ की छवि तलाश रहे हैं। यदि आपने उन्हें कहीं देखा हो, या उनके बारे में कोई भी छोटी से छोटी जानकारी आपके पास हो, तो कृपया इंसानियत के नाते नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत सूचित करें। आपका एक फोन कॉल एक परिवार का अंधेरा दूर कर सकता है।



संपर्क सूत्र:-



99735 91776

7541997988

8002779409



पता:- ग्राम + पोस्ट: जोरपुरा, थाना: हलई, जिला: समस्तीपुर।





मनीष सिंह

शाहपुर पटोरी

@ManishSingh_PT

141
6541 views

Comment