सिल्ली, रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक CG-10-BN-9926 में लगी आग, बड़ा हादसा टला...
सिल्ली,रांची-पुरुलिया रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रक CG10BN 9926 में लगी आग, बड़ा हादसा टला
रांची/सिल्ली: रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बॉक्साइट लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पीसीआर वाहन की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रक में बॉक्साइट लदा हुआ था, जो लोहरदगा से हिंडाल्को की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुलसूद -नावाडीह के समीप ट्रक के टायरों में आग लग गई। आग लगते ही चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पीसीआर वाहन मौके पर पहुंची। वहीं, हिंडाल्को की फायर ब्रिगेड टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। दमकल की तत्परता से आग इंजन तक नहीं पहुंच सकी, हालांकि ट्रक के टायर और डाला पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया...