logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा युवक ट्रेन में चढ़ते वक्त हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बढ़पुर में युवक ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर घायल:बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहा था, लोहिया अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार रात लगभग 9 बजे एक युवक को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। युवक की पहचान मऊदरवाजा के मोहल्ला हाता मिततु खा निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र राकेश के रूप में हुई है।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उदय राज ने बताया कि विकास को ट्रेन से कटे हुए अंगों की चोट के साथ लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

घायल विकास ने गुरुवार रात को बताया कि वह अपनी बहन की शादी का कार्ड देने फिरोजाबाद गया था। उसकी बहन की शादी 20 अप्रैल को होनी है। वह ट्रेन से वापस लौट रहा था।

विकास के अनुसार, पखना स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन रुकी थी और वह पानी पीने के लिए उतरा था। अचानक ट्रेन तेजी से चलने लगी, और ट्रेन पर चढ़ते समय उसका पैर फंस गया। इस दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया।

21
4658 views

Comment