मौत के मुंह से वापस लौटे एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक
मौत के मुंह से वापस लौटे एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक अब काफी ठीक हो गए है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 27 फरवरी को दिल्ली में उनकी विचारधारा से नाराज दो मुस्लिम युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था।
जीशान और गुलफाम दो सगे भाईयों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया था, इसमें सलीम वास्तिक ने बहादुरी से मुकाबला करते हुए खुद की जान बचाई। बाद में दोनों आरोपियों की उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई। अब स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे एक्स मुस्लिम अभियान के कार्यकर्ता सलीम वास्तिक ने वापस लोगों और मीडिया से थोड़ा बहुत मिलना शुरू किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस और इलाज करने वाले डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हमला करने वालों ने पूरी मुस्लिम कौम को बदनाम किया है। मैं तो बच गया लेकिन उनका इलाज हो गया। मैं किसी का विरोध नहीं करता। मेरे परिवार के लोग आज भी इस्लाम को मानते हैं। परंतु मैं सब समझ गया हूँ इसीलिए नहीं मानता, यह मेरी मर्जी है।