logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ | खाली कराई गई जमीन पर फिर कब्जा, राजस्व विभाग पर सवाल


मोहनलालगंज, लखनऊ
तहसील मोहनलालगंज के ग्राम कनकहा में सरकारी चारागाह भूमि पर अवैध कब्जे का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।

गाटा संख्या 1850, 1856 और 2191 की भूमि को राजस्व टीम द्वारा पूर्व में खाली कराया गया था, जिसका ग्राम पंचायत स्तर पर लिखित प्रमाण भी मौजूद है।

इसके बावजूद, वर्तमान में उक्त सभी गाटा संख्या पर पुनः कब्जा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा न तो कब्जा हटाया जा रहा है और न ही कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है।

सवाल यह उठता है कि जब कब्जा हटाने की कार्रवाई हो चुकी थी, तो दोबारा कब्जा कैसे हो गया?

क्या राजस्व विभाग की लापरवाही है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?

इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज हो गई है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है।

22
614 views

Comment