logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब, भक्ति और काव्य से गूंजा पड़री का प्राचीन मंदिर

मिर्जापुर (पहाड़ी/पड़री)। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा पड़री स्थित मंदिर परिसर में भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां विधि-विधान से हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ एवं हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम की खास आकर्षण रहा कवियों का महा मुकाबला, जिसमें दूर-दराज से आए कवियों ने राम-रावण प्रसंगों और धर्म-सत्य के संदेशों पर आधारित ओजपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। काव्य पाठ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संयोजक अनिल कुमार अग्रहरी ने बताया कि क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और भी भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह आयोजन जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

12
308 views

Comment