उपभोक्ता का आरोप बिना अनुमति लगा दिए स्मार्ट मीटर
#कोरांव_प्रयागराज - कोरांव विकासखंड स्थित त
उपभोक्ता का आरोप बिना अनुमति लगा दिए स्मार्ट मीटर
#कोरांव_प्रयागराज - कोरांव विकासखंड स्थित तरांव गांव में बिना अनुमति स्मार्ट मीटर लगाए जाने आ आरोप लगाया है। उपभोक्ता का कहना है कि उनकी गैर मौजूदगी में बिजली कर्मियों ने पुराना मीटर हटाकर नया स्मार्ट मीटर लगा दिया जिसके बाद बिजली का बिल काफी बढ़ गया है। तरांव गांव निवासिनी रन्नो देवी ने इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि उनके पति रमेश शंकर जीविकोपार्जन के लिए विदेश में रहते हैं। घटना के समय रन्नो देवी भी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी, जिसके कारण घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसी दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनका पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए। मायके से लौटने पर जब रन्नो देवी ने देखा कि उनका पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है। रन्नो देवी का कहना है कि नए मीटर में उनका न तो मोबाइल नंबर जोड़ा गया है बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति का नंबर लिंक कर दिया गया है। इस वजह से उन्हें बिजली बिल से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही है। रन्नो देवी के अनुसार उन्होंने दिसम्बर माह तक बिजली बिल का भुगतान कर दिया गया था। हालांकि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उन्हें 5280 रुपए का बढ़ा हुआ बिल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है कि जब तक उनका पुराना मीटर वापस नहीं लगाया जाता और स्मार्ट मीटर नहीं हटाया जाता तब तक वह इस बढ़े हुए बिल का भुगतान नहीं करेगी। उन्होंने यह भी मांग की है कि बिना सक्षम न्यायालय के निर्देश के घरों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। इस मामले पर शुक्रवार सुबह एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर आजाद से संपर्क किया गया। उन्होंने ने बताया कि महिला कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। सीडीओ आजाद ने कहा कि ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के स्मार्ट मीटर स्थापित नहीं किया जा सकता। जब उन्हें यह जानकारी दी गई कि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर भी बदल दिया गया है तो उन्होंने कहा कि इस पहलू की भी गहनता से जांच की जाएगी।
✍️पत्रकार Anil kumar कोरांव प्रयागराज।