logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

घर से बहार हिन्दू बनकर निकले हनुमान जन्मोत्सव पर बोले संत गुलबदास महाराज

नयागांव/उदयपुर जिले के नयागांव उपखंड के ग्राम थाणा पहाड़ा में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया सुबह से हनूमान भक्त थाणा स्कूल परिसर में एकत्रित होना शुरु हो गए, सुबह 9 बजे भव्य शोभायात्रा आदर्श स्कूल थाना से डीजे की धुन पर रवाना हुई,शोभायात्रा में गुरुदेव गुलाबदास महाराज माकड़ादेव शामिल थे साथ ही यात्रा में नन्हे मुन्ने बालक बालिका सुंदर प्रभू श्री राम, हनुमान सीता लक्ष्मण की सजीव झांकियो में शामिल थे सैकडो की संख्या में बालक बालिका, महिला पुरुष और सभी हनुमान भक्त नाचते गाते हुवे चल रहें थे मार्ग में शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया जा रहा था और भक्त वीर हनुमाना अति बलवाना..., के भजनो पर झूमते नजर आएं यात्रा स्कूल से रवाना होकर होली चौक होती हुई बस स्टेंड से पुनःथाणा गांव का भ्रमण करती हुई होली चौक पहुंची वहा गरबा नृत्य किया गया इसके बाद यात्रा पुनः स्कूल परिसर पहुंची वहा पर सभी मेहमानों का यशवंत पटेल, खेमराज प्रजापत और पुरी टीम द्वारा सभी मेहमानों का पगड़ी, उपरना ,पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया इसके बाद नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ ने सुंदर प्रस्तुतिया प्रस्तुत की इसके बाद इस हनुमान जन्मोत्सव में पूज्य गुरुदेव गुलाबदास महाराज द्वारा हवन यज्ञ किया गया , हवन में अमरा पटेल, संस्था प्रधान खेमराज प्रजापत मोजूद थे,इसके बाद गुलाबदास महाराज द्वारा धर्म प्रवचन किया गया जिसमें पूज्य श्री ने बताया की इसी तरह के आयोजन करते रहना चाहिए और सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है, घर से बहार सिर्फ हिन्दू बनकर निकले यह कथन पूज्य गुरुदेव ने कहे, इस जन्मोउत्सव समारोह में खेरवाड़ा के पूर्व विधायक नाना लाल अहारी, गणेश नाथ, साकार चंद लबाना, शंकर लाल परमार,भगवती लाल पटेल,दुर्गा भगोरा, हेमंत मेहता, ममता मीणा, देवीलाल व्यास, जगदीश दारोगा, रामप्रकाश शर्मा,शांतिलाल लबाना, पूंजी लाल पटेल,समेत सेकडो भक्त उपस्थित हुवे, इस समारोह में नयागांव उपखंड, खेरवाडा उपखंड के सभी गांवों से हनुमान भक्त भारी संख्या में उपस्थित हुवे,शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहाड़ा थाना से एएसआई कालूलाल चव्हाण, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी जी समेत पूरा स्टाफ मौजुद रहा, कार्यक्रम के बाद आरती की गई इसके बाद सभी ने महा प्रसाद ग्रहण किया। मंच संचालन उम्मेद सिंह चौहान द्वारा किया गया।

53
3688 views

Comment