logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिये जिला स्तरीय समिति गठित

ग्वालियर जिले में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, पीएनजी एवं सीएनजी की की उपलब्धता व सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति कॉमर्शियल गैस सिलेण्डरों का प्राथमिकता के अनुसार संस्थानों को वितरण कराने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण भी करेगी।
जिला स्तरीय समिति का गठन अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में किया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री अरविंद सिंह भदौरिया (मोबा. 7999556459) को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। समिति में जिला नोडल अधिकारी सेल्स ऑफीसर एचपीसीएल श्री कल्पेश मौर्य (मोबा. 9324506525), आईओसीएल एलपीजी के सेल्स ऑफीसर श्री हरिओम (मोबा. 8109220801), सेल्स ऑफीसर आईओसीएल एलपीजी श्री शशि प्रकाश (मोबा. 7307015215), सेल्स ऑफीसर बीपीसीएल एलपीजी श्री दीपक दिवाकर (मोबा. 7898770852), सेल्स ऑफीसर एचपीसीएल रिटेल श्री प्रवीण शर्मा (मोबा. 9321710194), सेल्स ऑफीसर रिटेल आईओसीएल श्री रामजी (मोबा. 9522319168), सेल्स ऑफीसर रिटेल आईओसीएल श्री आनंद देव (मोबा. 8547968209) एवं सेल्स ऑफीसर रिटेल बीपीसीएल श्री अंकित नेगी (मोबा. 9068810678) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
इस समिति के सभी सदस्य प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट में होने वाली टीएल बैठक में जानकारी सहित उपस्थित रहेंगे। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों की आवश्यकता के अनुसार और शासन दिशा-निर्देशों के तहत आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे। ऑयल कंपनियों के सभी सेल्स ऑफीसर जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की मांग, उपलब्ध स्टॉक एवं आपूर्ति के वरीयता क्रम की अद्यतन जानकारी प्रतिदिन अनिवार्य रूप से प्रदान करेंगे। साथ ही समिति के निर्देशन में आपूर्ति सुनिश्चित करायेंगे।
#gwalior
CM Madhya Pradesh

15
555 views

Comment