ग्राम सातऊ में सड़क किनारे शीतल जल प्याऊ का हुआ शुभारंभ
ग्राम सातऊ में सड़क किनारे शीतल प्याऊ का हुआ शुभारंभ
जल गंगा संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजित
ग्राम सातऊ में योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा गर्मियों में आमजनों एवं पशुओं को राहत प्रदान करने के लिए शीतल जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ किया है। साथ ही जल गंगा संवर्धन पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
सातऊ ग्राम से काफी संख्या में दूध का व्यापार करने वाले ग्रामीण गुजरते हैं। गर्मियों के मौसम में ग्रामीणों एवं राहगीरों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए सातऊ गांव में शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही यहां पर पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही जल गंगा संवर्धन विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया ।
संभाग समन्वयक श्री सुशील बरुआ ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीणों को जल के सदुपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहना चाहिए । संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र दीक्षित ने की। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के विभिन्न पहलुओं को विस्तारपूर्वक ग्रामीणों को समझाया । साथ ही ग्रामीणों को जल बचाने और वर्षा जल संचयन के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संचालक एवं नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद कुशवाह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत किया तथा जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक श्री विनोद शर्मा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
#jalsamvardhanabhiyan
#gwalior
CM Madhya Pradesh