logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेडक्रॉस द्वारा कस्तूरबा चौराहा पर प्याऊ का शुभारंभ

रेडक्रॉस द्वारा कस्तूरबा चौराहा पर प्याऊ का शुभारंभ

गर्मियों के मौसम में लोगों को ठंडा पानी मिल सके, इसके लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने कस्तूरबा गांधी विश्राति भवन न्यास के पास शीतल जल की प्याऊ का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया। शीतल जल प्याऊ होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सकेंगी।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने गर्मियों में लोगों को शीतल पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए जिलेभर में शीतल जल सेवा का शुभारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान की प्रेरणा से रेडक्रॉस सोसाइटी एवं कस्तूरबा गांधी विश्रांति भवन न्यास के संयुक्त प्रयास से कस्तूरबा चौराह के पास एक प्याऊ का आज शुभारंभ किया गया है। चूंकि इस रास्ते के आगे 1000 बिस्तर हॉस्पीटल है, जिसके चलते यहां से गुजरने वाले मरीज एवं उनके परिजनों गर्मियों में परेशानी का सामना करना पड़ता था । मरीजों एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए प्याऊ का शुभारंभ किया गया है।
प्याऊ का शुभारंभ सभापति श्री मनोज तोमर, सचिव रेडक्रॉस श्री नवल किशोर शुक्ला, कस्तूरबा न्यास के अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे सर्वश्री सुरेश मित्तल, निशिकांत मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, अवध राठौर, महेन्द्र कुशवाह एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए।
#gwalior
#jalsamvardhanabhiyan
CM Madhya Pradesh

20
424 views

Comment