कलेक्टर ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं व सुरक्षा इंतजाम आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पाए गए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, एसडीएम मुरार श्री नरेशचंद गुप्ता व एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह मौजूद थे।
#gwalior