logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाही

टास्क फोर्स के निर्णयानुसार संयुक्त अभियान संचालित

चंबल राजघाट क्षेत्र में 9300 ट्रॉली अवैध रेत का विनिष्टिकरण

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ के मार्गदर्शन में 31 मार्च को आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध निरंतर, सघन एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाही की गई।
गुरूवार को चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक वन विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाही करते हुए 9300 ट्रॉली अवैध चंबल रेत का विनिष्टिकरण किया गया। विनिष्टिकृत रेत का अनुमानित मूल्य 1,86,00,000 रुपये बताया गया है।
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ द्वारा अवैध रेत उत्खनन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अभियान के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती को लेकर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक एवं प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह संयुक्त कार्रवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।
कार्रवाही में वनमंडलाधिकारी श्री हरीशचंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र डाबर, एसडीएम मुरैना श्री बी.एस. कुशवाह, जिला खनिज अधिकारी श्री सुखदेव निर्मल, पुलिस लाइन के आरआई, टीआई सरायछैला, राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के एसडीओ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया । रेत विनिष्टिकरण की प्रक्रिया में 4 जेसीबी मशीन और 02 लोडर मशीनों का उपयोग किया गया।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

27
634 views

Comment