आज प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई
आज प्राचीन हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई।
श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे और हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ किया गया।
लंबी कतारें (लगभग 1–2 किमी) तक लगीं।
पूरी रात खुले रहेंगे मंदिर के द्वार
मंदिर प्रशासन की ओर से महंत रोहित जी और पंडित बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार 1 अप्रैल से मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे. मंदिर पूरी रात खुला रहेगा, जिससे 1 और 2 अप्रैल के बीच किसी भी समय श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. रात 12 बजे के बाद भगवान हनुमान का विशेष अभिषेक किया जाएगा, जिसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण का क्रम पूरी रात चलता रहेगा.
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के खास इंतजाम
भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अंदर सेवा दल पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जबकि बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा. इस बार छोटे गेट के साथ-साथ सभी बड़े गेट भी खोल दिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे. महंत रोहित जी ने अपील की है कि सभी भक्त धैर्य और अनुशासन बनाए रखें और धक्का-मुक्की से बचें.