धनबाद रेल मंडल में प्रशासनिक बदलाव, मनीष सौरभ ने संभाला वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पद
धनबाद:-मनीष सौरभ ने 2 अप्रैल 2026 को धनबाद मंडल में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior Divisional Commercial Manager) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
बताया गया कि पूर्व में इस पद पर कार्यरत मोहम्मद इकबाल का स्थानांतरण धनबाद मंडल में ही वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक (Senior Divisional Operations Manager) के पद पर कर दिया गया है।
समृद्ध अनुभव के साथ नई जिम्मेदारी
पदभार ग्रहण करने से पहले मनीष सौरभ पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। वे वर्ष 2014 बैच के भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के अधिकारी हैं।
उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है।
धनबाद मंडल में पूर्व अनुभव
मनीष सौरभ पहले भी धनबाद मंडल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जिनमें डीटीएम/बरकाकाना, डीओएम धनबाद तथा वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी शामिल हैं।
प्रशासन को मिलेगी मजबूती
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से धनबाद मंडल के वाणिज्यिक कार्यों में और अधिक सुधार तथा दक्षता आने की उम्मीद है।