logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना, आज से शुरू हुआ कामकाज


रांची:-राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना ने गुरुवार से अपने नए और आधुनिक भवन में विधिवत रूप से कार्य करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने नए भवन में प्रवेश किया।

बताया गया कि इस अत्याधुनिक थाना भवन का उद्घाटन हेमंत सोरेन द्वारा 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर किया गया था। उद्घाटन के बाद से भवन में आंतरिक सज्जा और तकनीकी कार्य जारी था, जो अब पूरी तरह पूरा हो चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर थाने के सभी कार्यों को पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि इस नए ढांचे से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नया एयरपोर्ट थाना आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस है, जिससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

3
6031 views

Comment