logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल में जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. इरफान अंसारी ने जताया आभार


रांची:-झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गठित ‘माइनॉरिटी एडवाइजरी काउंसिल’ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि इस परिषद में शामिल होना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नव-नियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई दिशा मिलेगी और पार्टी और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि यह काउंसिल अल्पसंख्यक समुदायों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता राहुल गांधी, महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी राजू सर तथा इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति विशेष धन्यवाद प्रकट किया।

डॉ. अंसारी ने भरोसा दिलाया कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी के सिद्धांतों और जनसेवा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

0
3793 views

Comment