logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन

नजीबाबाद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे नगर में भक्तिमय माहौल बन गया।

शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज सुनाई दी। हनुमान जी का सजा-धजा डोला और विभिन्न सुंदर झाँकियाँ श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन और स्थानीय भक्त मंडलियाँ शामिल हुईं। शोभायात्रा का मार्ग फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर से हुआ। यह नगर के मुख्य मार्गोंयात्रा जीआईसी, कल्लूगंज और चौक बाजार जैसे प्रमुख स्थानों से होती हुई से होते हुए श्री बालाजी मंदिर, मालन नदी पर जाकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी उचित प्रबंध किए गए थे।

1
36 views

Comment