माणिक बाजार सेराइकेला दीपक भगति गृह प्रवेश हनुमान मंदिर परिसर में चार दिवसीय बांग्ला हिन्दी में गोरांग लीला राधा कृष्णा पाला कीर्तन के तीसरे दिन बांग
रिपोर्टर:-रंजन कुमार आचार्य माणिक बाजार सेराइकेला दीपक भगति गृह प्रवेश हनुमान मंदिर परिसर में चार दिवसीय बांग्ला हिन्दी में गोरांग लीला राधा कृष्णा पाला कीर्तन के तीसरे दिन बांग्ला पाला कीर्तन के कार्यक्रम में बंगाल के कीर्तन भजन गायक मंडली द्वारा कीर्तन और भजन प्रस्तुत किया देर रात तक श्रद्धालु इस धार्मिक संस्थान में कीर्तन को सुनने के लिए उमड़ते रहे। बांग्ला पाला कीर्तन आयोजित इस कार्यक्रम में बंगाल के कलाकारों ने बांग्ला कीर्तन के माध्यम से भगवान के कृष्ण लीला भजन कीर्तन प्रस्तुत कर पूरा वातावरण भक्ति में रहा। वहीं श्रद्धालुओं जय राधे का जयघोष गूंजता रहा। माणिक बाजार सेराइकेला में पहली बार चौबीस प्रहर कीर्तन बांगला हिंदी का आयेजन हुआ। जिसको सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस कार्यक्रम का आयोजन दीजो दे के द्वरा किया जा रहा है। जिसमें समस्त ग्रामीणों का सहयोग किया जा रहा है। बंगाल से आए कीर्तन मंडली के द्वारा भक्तों को संबोधित करते हुए बताया कि परम का अर्थ है सर्वश्रेष्ठ, संकीर्तन का अर्थ है ऐसा कीर्तन जिसमें मन, बुद्धि, हृदय, आत्मा, विचार, भावनाएं और संकल्प सब कुछ एक साथ शामिल हो। श्री का अर्थ है राधा रानी। अर्थात बिना राधाय रानी की कृपा से भगवान कृष्ण की प्राप्ति नहीं हो सकती और विजयते का मतलब है ऐसा कीर्तन जो हमे जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त करता है। समिति काई अध्यक्ष दीपक भगती, उपाध्यक्ष राजेश भगती, आशीर्वाद महतो, सुरू महतो नै बताया कि शुक्रवार को हवन के पश्चात कीर्तन की समाप्ति हो जाएगी।