logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के भगौसा में एक दर्दनाक बाइक हादसा हो गया,

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के भगौसा में एक दर्दनाक बाइक हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
मृतक युवक करीब 12 दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। परिवार अभी उसके आने की खुशियां ही मना रहा था कि अचानक यह दुखद हादसा हो गया और घर में मातम छा गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अज्ञात कारण से उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

21
941 views

Comment