logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*संस्कृत महाविद्यालय में फर्जी पत्रकार द्वारा अवैध बसूली का किया गया प्रयास, पुलिस के आते ही फर्जी पत्रकार भागा*

कुठोंद जालौन/दिनांक 30/03/2026 को धीरज सक्सेना नामक व्यक्ति द्वारा महाविद्यालय परिसर में अवैध रूप से वीडियो बनाकर अध्यापकों को डराते हुए धन की मांग की गई।
पूछताछ में उसने स्वयं को विनय द्विवेदी (पत्रकार, दैनिक जागरण) के संगठन से जुड़ा बताया तथा संगठित रूप से कार्य करने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि विगत एक सप्ताह से उक्त माध्यम द्वारा विद्यालय के विरुद्ध भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।
प्रकरण की सूचना तत्काल पुलिस व 112 को दी गई, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूत्रों से पता चला है कई विनय द्विवेदी स्वयं ही बिना मान्यता के कई विद्यालय चला रहे है। और फर्जी लोगों द्वारा अवैध बसूली भी करबाते हैं, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिलाधिकारी जालौन को इस घटना को संज्ञान में लेते हुए कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए ,ताकि इस तरह के फर्जी पत्रकारों पर लगाम लगाई जा सके||

3
916 views

Comment