औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण, कहीं भी अनुदानित/टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग नहीं मिला...
औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण, कहीं भी अनुदानित/टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग नहीं मिला...
एटा, 02 अप्रैल 2026
शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के आदेशानुसार जनपद में शोरा, नौशादर, पेंट, मुर्गी दाना एवं काला नमक निर्माण से संबंधित औद्योगिक इकाइयों का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कहीं भी अनुदानित यूरिया अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया के प्रयोग का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया।
जलेसर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार जलेसर एवं सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र एटा की संयुक्त टीम द्वारा बसंत कुंज (लाल बंसल), दयाल इंटरप्राइजेज, शौर्य केमिकल, स्मिथ ट्रेडर्स, शिवम नाइट्रोजन, अंजनी एंटरप्राइजेज, दो चिलिंग प्लांट एवं कमलेश इंटरप्राइजेज का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन इकाइयों में शोरा, काला नमक एवं नौशादर का निर्माण पाया गया, किन्तु कहीं भी अनुदानित नीम-कोटेड यूरिया का प्रयोग नहीं मिला।
इसी क्रम में सदर तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक, उप जिलाधिकारी सदर एवं जीएम, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संदेश प्रकाश पेंट (सी-10, औद्योगिक आस्थान, कासगंज रोड, एटा), स्काईलार्क फीड्स प्राइवेट लिमिटेड (यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, एटा) तथा मेसर्स डीजे-500 (यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र, जीटी रोड, एटा) का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सैंथली स्थित डी.ई.एफ. (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड) पंप का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित सभी उत्पादन इकाइयों में न तो टेक्निकल ग्रेड यूरिया और न ही अनुदानित अथवा गैर-अनुदानित यूरिया का प्रयोग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए हैं कि औद्योगिक इकाइयों में यूरिया के दुरुपयोग की रोकथाम हेतु इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।जिला सूचना कार्यालय एटा ...