साई इंस्टीट्यूट खरखौदा के संचालक सुधीर स्वामी ने की एसडीएम अमित कुमार से शिष्टाचार भेंट
खरखौदा।
साई इंस्टीट्यूट के संचालक सुधीर स्वामी ने नवनियुक्त उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) श्री अमित कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान सुधीर स्वामी ने क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संक्षिप्त चर्चा की। सुधीर स्वामी ने कहा कि शिक्षा और प्रशासन का समन्वय समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब ये दोनों स्तंभ मिलकर कार्य करते हैं, तो युवाओं को सही दिशा और बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
एसडीएम अमित कुमार ने संस्थान के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, मास्टर मनोज, बजरंग स्वामी, रोहित राठौर, सन्नी और विजय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।