झांसी में जालौन के छात्रों ने मनवाया लोहा मूट कोर्ट में जीते स्थान
नीरज तोमर
जालौन झांसी स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में जालौन के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है
प्रतियोगिता में बुंदेलखंड विधि महाविद्यालय उरई की टीम ने अपनी प्रभावशाली पैरवी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। बचाव पक्ष अधिवक्ता के रूप में उत्कर्ष श्रीवास्तव और अनुष्का तिवारी ने सशक्त तर्क प्रस्तुत करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया
वहीं अभियोजन पक्ष से भार्गवी गुप्ता और तस्कीन फातिमा की टीम ने भी दमदार प्रस्तुति देते हुए तृतीय स्थान हासिल किया
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह राजपूत एवं देवेंद्र सक्सेना टीम को झांसी लेकर गए और पूरे समय उनका मार्गदर्शन किया
महाविद्यालय के प्रबंधक शरद कुमार शर्मा सहित समस्त कॉलेज परिवार ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्र आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जालौन का नाम रोशन करते रहें