आपसी समझौते से सुलझा प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीण के बीच विवाद
रीना गुप्ता संवाददाता राजे सुल्तान पुर,/अंबेडकर नगर
जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कटया जनेसरी में प्रधान प्रतिनिधि और एक ग्रामीण के बीच चल रहा विवाद आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन पुत्र संतराम और दयाराम पुत्र श्रीपत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दयाराम ने आरोप लगाया था कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकी दी गई। इस संबंध में उन्होंने राजेसुल्तानपुर थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और आपसी बातचीत के जरिए समझौता करा दिया। समझौते के दौरान प्रधान प्रतिनिधि बृजमोहन ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि भविष्य में वह ग्राम सभा के किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट या अभद्र व्यवहार नहीं करेंगे तथा सभी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करेंगे।
वहीं, दयाराम ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति से रहने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर राम दरस, रमेश, लालचंद, संतराम, दिलीप, सुनील तिवारी, सूरज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रह!