आर्मी हो या फोर्स या पुलिस या वर्दी वाले सबके आदर्श हनुमान जी क्यों होते हैं…वर्दी पहनने के बाद सिर्फ़ सेवा और देश की सुरक्षा ही परम लक्ष्य ...
आर्मी हो या फोर्स या पुलिस या वर्दी वाले सबके आदर्श हनुमान जी क्यों होते हैं…वर्दी पहनने के बाद सिर्फ़ सेवा और देश की सुरक्षा ही परम लक्ष्य होता है, जैसे हनुमान जी का टारगेट था अपने सरकार राजा राम की सुरक्षा करना न कि राजा बनना।
वैसे भक्त अर्जुन भी थे कृष्ण के और अच्छे योद्धा थे लेकिन वर्दीवाला अर्जुन की पूजा क्यों नहीं करते सिर्फ हनुमान की क्यों करते हैं…क्योंकि अर्जुन जब भी उनका बॉस कृष्ण जी कोई काम बताते या ज्ञान देते तो किंतु परंतु क्यों वाले सवाल करता था जबकि हनुमान जी ने कभी अपने बॉस से सवाल नहीं किए और सीधे आदेश का पालन किया।
सच्चा सिपाही जो बॉस के आदेश का पालन करे इसलिए जवान अपना आदेश हनुमान को मानते हैं। हनुमान जयंती पर बजरंगी बाबा से प्रार्थना करता हूँ कि सभी जवानों को राष्ट्र की सुरक्षा की शक्ति देना…