logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधूरे निर्माण में उपेक्षित अंबेडकर प्रतिमा, जिम्मेदार बेखबर

उन्नाव। विकास खंड बिछिया क्षेत्र के ग्राम अरचितखेड़ा (पोस्ट पड़रीकलां) में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां प्रतिमा खुले में खड़ी है और आसपास बाउंड्री व छत का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार यह स्थल सामाजिक सम्मान और प्रेरणा का केंद्र है, जहां समय-समय पर लोग एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रतिमा धूप और बारिश के सीधे संपर्क में आ रही है, जिससे उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। साथ ही, अधूरे निर्माण के कारण स्थल की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में गांव के निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल रावत द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते कार्य अधूरा पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत राज विभाग के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र बाउंड्रीवाल और छत का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और स्थल की गरिमा बनी रहे।

7
158 views

Comment