logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल कन्याभोज व भंडारे का आयोजन

हुसैनगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल कन्याभोज व भंडारे का आयोजन
हुसैनगंज चौराहा स्थित रामलीला मैदान में श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर विगत 6 वर्षों की भांति इस वर्ष भी संदीप गुप्ता (छुलहा, नवाबगंज) के तत्वाधान में विशाल कन्याभोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। तत्पश्चात सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में महेंद्र गुप्ता, विनीत गुप्ता, शुभम, करन गुप्ता सहित समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।

16
1926 views

Comment