logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

1 अप्रैल 2026: आपके बजट पर असर डालने वाले बड़े बदलाव



*1. ATM नियम:* HDFC बैंक अब UPI से कैश निकालने को भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनेगा। लिमिट खत्म होने पर 23 रुपये + टैक्स देना होगा। PNB ने चुनिंदा कार्डों के लिए डेली विड्रॉल लिमिट 1 लाख से घटाकर 50,000 कर दी है।

*2. नया इनकम टैक्स एक्ट 2025:* 1 अप्रैल से नया इनकम टैक्‍स कानून 2025 लागू हो रहा है, जो इनकम टैक्‍स एक्‍ट 1961 की जगह लेगा। अब 'फाइनेंशियल ईयर' की जगह 'टैक्स ईयर' शब्द चलेगा। सैलरी स्ट्रक्चर और HRA नियमों में भी बदलाव संभव है।

*3. शेयर बाजार (F&O):* फ्यूचर्स पर STT 150% और ऑप्शंस पर 50% बढ़ गया है, जिससे ट्रेडिंग अब और महंगी हो जाएगी।

*4. FASTag एनुअल पास:* हाईवे टोल के लिए 200 ट्रिप वाला एनुअल पास 3,000 से बढ़कर अब 3,075 का होगा।

*5. नया लेबर कोड:* जिसके तहत आपकी बेसिक सैलरी 50 फीसदी रखना जरूरी है। ऐसे में पीएफ का कंट्रीब्‍यूशन बढ़ सकता है और आपकी टेक होम सैलरी कम हो सकती है।

*6. पैन (PAN) कार्ड:* नया पैन बनवाने के लिए अब आधार के साथ एक अतिरिक्त दस्तावेज जरूरी होगा। इसके अलावा 10 लाख कैश जमा, 5 लाख के वाहन खरीदने, होटल या रेस्‍टोरेंट में 1 लाख से ज्‍यादा पेमेंट और 20 लाख तक की अचल संपत्ति खरीदने पर पैन दिखाना अनिवार्य होगा।

*7. LPG कीमतें:* अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में फिर से संशोधन या बढ़ोतरी की संभावना है।

*8. रेलवे टिकट कैंसिलेशन:* रिफंड के नियम सख्त हुए हैं। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल न करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। 24-72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% और 8-24 घंटे पहले 50% किराया कटेगा।

38
1874 views

Comment