खालूंबरे हुंडई चौक की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, रोज लग रहा भारी जाम और बढ़ रहे हादसे
खालूंबरे हुंडई चौक की सड़क की खराब स्थिति अब आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। सड़क में गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण यहां आए दिन भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि स्थिति दिल्ली जैसे ट्रैफिक जाम की याद दिला रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
आम जनता ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।