रितु सिंह का पीसीएस में चयन - संत शिरोमणि रविदास वेलफेयर एसोसिएशन ने दी बधाई
मेरठ - संत शिरोमणि रविदास वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य श्री स्वदेश कुमार जी की सुपुत्री कुमारी रितु सिंह के PCS में चयन होने पर संस्था की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के समस्त सम्मानित सदस्यों द्वारा कुमारी रितु सिंह को बुके, शॉल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक कुमार जी, उपाध्यक्ष श्री नरेश चंद जी, सचिव श्री बृजेश कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्री विजय टोरिया जी तथा श्री राजपाल सिंह जी, श्री सुशील कुमार जी, श्री योगेश कुमार जी, श्री सुनील बरमन जी एवं श्री वेद पाल जी उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कुमारी रितु सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे समाज और संस्था के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
हम सभी उनकी उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।